सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) और गैलेक्सी ए7 (2017) की बिक्री आज से शुरू

सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) और गैलेक्सी ए7 (2017) की बिक्री आज से शुरूसैमसंग ने पिछले हफ्ते ही भारत में दो नए स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) और सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2017) लॉन्च किए थे। दोनों में सैमंसग गैलेक्सी ए5 (2017) सस्ता है और इसकी कीमत 28,990 रुपये है। वहीं, सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2017) हैंडसेट 33,490 रुपये में मिलेगा। इन दोनों ही स्मार्टफोन की बिक्री बुधवार से शुरू होगी। लॉन्च के बाद से दोनों फोन ग्राहकों के लिए प्री-ऑर्डर बुकिंग में उपलब्ध थे। आप चाहें तो इन स्मार्टफोन को ब्लैक स्काय और गोल्ड सैंड कलर में खरीद पाएंगे।

बता दें कि दक्षिण कोरियाई कंपनी की गैलेक्सी ए (2017) सीरीज़ के स्मार्टफोन को पिछले साल सीईएस 2017 में लॉन्च किया गया था। दावा है कि गैलेक्सी ए (2017) सीरीज़ के नए स्मार्टफोन पिछले फोन की तुलना में ज्यादा बेहतर कैमरा दिया गया है।  इन स्मार्टफोन में कैमरे को कम रोशनी वाली जगह के हिसाब से ऑप्टिमाइज़ किया गया है। नए स्मार्टफोन आईपी68 सर्टिफिकेशन के साथ डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस हैं।

(पढ़ें: सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) और गैलेक्सी ए7 (2017) की पहली झलक)

सबसे पहले बात सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2017) स्मार्टफोन की। इस फोन में 5.7 इंच (1080 x1920 पिक्सल) फुलएचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। फोन में 1.9 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया है। इस फोन में 3 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इस फोन में अपर्चर एफ/1.9 के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट व रियर कैमरा दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 6.0.16 मार्शमैलो पर चलता है। फोन को पावर देने के लिए 3600 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।  यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, यूएसबी टाइप-सी और एनएफसी जैसे फ़ीचर हैं। इस फोन में एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी, आरजीबी लाइट, फिंगरप्रिंट स्कैनर और बैरोमीटर भी हैं। फोन का डाइमेंशन 156.8 x 77.6 x 7.9 मिलीमीटर है।
 
samsung
(सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) की तस्वीर)

अब बात 5.2 इंच (1080 x1920 पिक्सल) फुलएचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले वाले सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) स्मार्टफोन की। इस फोन में 1.9 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। फोन में 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज है। स्टोरेज को 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ा सकते हैं। फोन एंड्रॉयड 6.0.16 मार्शमैलो पर चलता है। इस फोन में भी गैलेक्सी ए7 (2017) की तरह ही 16 मेगापिक्सल का फ्रंट व रियर कैमरा है। इस फोन में एक फिंगरप्रिंट स्कैनर है। फोन में 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग फ़ीचर के साथ आती है। इस फोन में एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी, आरजीबी लाइट, फिंगरप्रिंट स्कैनर और बैरोमीटर भी हैं। फोन का डाइमेंशन 146.1 x 71.4 x 7.9 मिलीमीटर है। फोन में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, यूएसबी टाइप-सी और एनएफसी जैसे कनेक्टिविटी फ़ीचर हैं

Comments

Sponser

Popular posts from this blog

10 Deep Web Research Tools You Can’t Live Without

Xiaomi Redmi Note 4X बुधवार को होगा लॉन्च