शाओमी मी मिक्स 2 में हो सकता है डुअल कैमरा, लीक वीडियो से हुआ खुलासा

शाओमी मी मिक्स 2 में हो सकता है डुअल कैमरा, लीक वीडियो से हुआ खुलासा
पिछले साल शाओमी ने बेज़ेल-रहित मी मिक्स स्मार्टफोन लॉन्च किया था। अपने रेडिकल डिज़ाइन के चलते इस स्मार्टफोन ने सबका ध्यान अपनी तरफ ख़ीचा। कंपनी ने इसी साल सीईएस में इस स्मार्टफोन का व्हाइट कलर वेरिएंट लॉन्च किया। और अब इस फोन के अपग्रेडेड स्मार्टफोन के लॉन्च होने की उम्मीद है। एक नए कॉन्सेप्ट वीडियो (जिफ़ इमेज की तरह) में कथित शाओमी मी मिक्स 2 में होने वाले सभी बदलाव को देखा जा सकता है। इसके अलावा, इस फोन में एक डुअल रियर कैमरा सेटअप होने का खुलासा भी हुआ है।

मायड्राइवर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, लीक में इस डिवाइस के डुअल कैमरा सेटअप के साथ आने का खुलासा हुआ है। लेकिन इसका अधिकतर डिज़ाइन शाओमी मी मिक्स जैसा ही रहेगा। रियर पर भी पहले की तरह ही ब्लैक सेरेमिक देखा जा सकता है। इसके अलावा एक दूसरी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बेज़ेल पहले से ज्यादा पतले होंहे और स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93 प्रतिशत होगा। मी ममिक्स का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 91.3 प्रतिशत था।

इस लीक में रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर होने का भी खुलासा हुआ है। नए लीक में पिछली ख़बर से अलग है जिसमें आगे की तरफ एक स्कैनर होने का खुलासा हुआ था। शाओमी मी मिक्स, में घुमावदार किनारों के साथ एक एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है।

शाओमी मी मिक्स को पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था, और मी मिक्स 2 के भी इसी समय के आसपास लॉन्च होने की उम्मीद है। शाओमी के सीईओ और संस्थापक ली जुन ने हाल ही में पुष्टि की थी कि बेज़ेल-रहित शाओमी मी मिक्स के अपग्रेडेड वेरिएंट पर पहले ही काम किया जा रहा है। ओरिजनल शाओमी मी मिक्स को 4 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज कोो 3,499 चीनी युआन (करीब 34,500 रुपये) जबकि 6 जीबी रैम/256 जीबी स्टोरेज को 3,999 चीनी युआन (करीब 39,500 रुपये) में लॉन्च किया गया था। याद दिला दें कि, मी मिक्स में 6.4 इंच डिस्प्ले है और इसमें क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर है। इस स्मार्टफोन में पीडीएएफ, अपर्चर एफ/2.0 और डुअल-टोन एलईडी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके अलावा सेल्फी व वीडियो चैट के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा भी दिया गया है।

Comments

Sponser

Popular posts from this blog

10 Deep Web Research Tools You Can’t Live Without

Xiaomi Redmi Note 4X बुधवार को होगा लॉन्च