शाओमी रेडमी 4ए की बिक्री आज होगी शुरू

शाओमी रेडमी 4ए की बिक्री आज होगी शुरू
शाओमी रेडमी 4ए स्मार्टफोन की बिक्री गुरुवार को शुरू होगी। याद रहे कि 5,999 रुपये वाले इस स्मार्टफोन को हफ्ते की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। स्मार्टफोन की बिक्री अमेज़न इंडिया के साथ कंपनी की अपनी वेबसाइट मी डॉट कॉम पर दोपहर 12 बजे शुरू होगी। शाओमी ने इस हैंडसेट को सबसे पहले पिछले साल नवंबर महीने में चीन में लॉन्च किया था। भारत में यह ग्रे, गोल्ड और रोज़ गोल्ड कलर में मिलेगा। हालांकि, गुरुवार की सेल में सिर्फ ग्रे और गोल्ड कलर वेरिएंट को उपलब्ध कराया जाएगा। रोज़ गोल्ड वेरिएंट 6 अप्रैल से कंपनी की अपनी ई-कॉमर्स साइट मी डॉट कॉम पर मिलेगा। कीमत को देखते हुए हम आपको यही सुझाव देंगे कि तेज़ी बरतें वर्ना फोन का स्टॉक खत्म होने में वक्त नहीं लगेगा।

अमेज़न इंडिया पर शाओमी रेडमी 4ए के साथ अन्य ऑफर
मज़ेदार बात यह है कि शाओमी रेडमी 4ए के साथ अमेज़न इंडिया पर कई लॉन्च ऑफर भी दिए जा रहे हैं। अगर आप इंडसइंड बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करके 10 फीसदी कैशबैक मिलेगा। अमेज़न इंडिया से शाओमी रेडमी 4ए खरीदने वाले आइडिया प्रीपेड ग्राहकों को 343 रुपये के रीचार्ज पैक के साथ 28 जीबी 4जी डेटा मिलेगा। ग्राहक इस पैक में हर दिन सर्वाधिक 1 जीबी डेटा इस्तेमाल कर सकेंगे। अन्य शाओमी रेडमी 4ए लॉन्च ऑफर में कंपनी के आधिकारिक कवर पर 50 रुपये की छूट शामिल है। इसके बाद कवर की कीमत 399 रुपये से घटकर 349 रुपये की हो जाएगी। इसके अलावा 200 रुपये का प्रमोशनल क्रेडिट मिलेगा जिसे किंडल स्टोर में इस्तेमाल किया जा सकेगा। किंडल स्टोर क्रेडिट पहले एक लाख ग्राहकों को मिलेगा।
शाओमी रेडमी 4ए में क्या-कुछ है खास
शाओमी रेडमी 4ए में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगर 425 प्रोससर के साथ ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 308 जीपीयू दिया गया है। रैम 2 जीबी है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे मaाइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

कैमरे की बात करें तो रेडमी 4ए में पीडीएएफ, 5 लेंस-सिस्टम और अपर्चर एफ/2.2 के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी के लिए अपर्चर एफ/2.2 के साथ 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी की बात करें तो 4जी एलटीई के अलावा इस फोन में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस, ए-जीपीएस और ब्लूटूथ 4.1 जैसे फ़ीचर हैं। रेडमी 4ए में एक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, इंफ्रारेड और प्रॉक्सिमिटी सेंसर है। फोन का डाइमेंशन 139.5x70.4x8.5 मिलीमीटर और वज़न 131.5 ग्राम है। इस स्मार्टफोन में 3120 एमएएच की बैटरी है।

Comments

Sponser

Popular posts from this blog

10 Deep Web Research Tools You Can’t Live Without

Xiaomi Redmi Note 4X बुधवार को होगा लॉन्च