Posts

Showing posts from March, 2017

Jio Summer surprise.....Jio free till July | #Live | Vk box

Image

माइक्रोमैक्स डुअल 5 लॉन्च, इसमें हैं 13 मेगापिक्सल वाले तीन कैमरे

Image
माइक्रोमैक्स ने बुधवार को अपना नया डुअल 5 लॉन्च कर दिया।  माइक्रोमैक्स डुअल 5  की कीमत 24,999 रुपये है। इस समार्टफोन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। यह फोन 10 अप्रैल से ऑनलाइन वेबसाइट  फ्लिपकार्ट और माइक्रोमैक्स के ऑनलाइन व ऑफलाइन स्टोर पर उपलब्ध होगा। कंपनी फोन पर 1 साल की रीप्लेसमेंट वारंटी दे रही है। सबसे पहले बात फोन के सबसे अहम फ़ीचर डुअल रियर कैमरे की, फोन में सोनी आईएमएक्स258 वाले 13 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे हैं। पहला कैमरा मोनोक्रोम सेंसर और दूसरा कैमरा आरजीबी सेंसर के लिए है। कैमरा अपर्चर एफ/1.8, 6 एलीमेंट लेंस के साथ आता है। इसके अलावा स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग, टाइमलैप्स और जिफ़ मेकर जैसे फ़ीचर भी हैं। इसके अलावा प्रो मोड, अल्ट्रा एचडी मोड, मैक्रो शॉट जैसे मोड हैं। कंपनी का दावा है कि कम रोशनी में फोन से डुअल कैमरे से शानदार तस्वीरें आएंगी। इसके साथ ही 4के अल्ट्रा एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग के अलावा 3डी वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा सकती है। माइक्रोमैक्स डुअल 5 फोन में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। यह सॉफ्ट सेल्फी फ्लैश, अपर्चर एफ/2.0, जेस्चर कंट्रोल, ...

शाओमी मी 6 और मी 6 प्लस की कीमतें लीक

Image
शाओमी के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन मी 6 को लेकर पिछले हफ्ते भी लीक में जानकारी सामने आई थी। शुक्रवार को भी इस स्मार्टफोन की  तस्वीरें ऑनलाइन लीक हुईं।  इन तस्वीरों से इस फोन में एक डुअल रियर कैमरा सेटअप होने के साथ 11 अप्रैल की लॉन्च तारीख होने का खुलासा भी हुआ था। अब, एक दूसरी ख़बर में शाओमी मी 6 और शाओमी मी 6 प्लस के सभी वेरिएंट की कीमतें लिस्ट होने का पता चला है। गिज़चाइना  की रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाला शाओमी मी 6 कथित तौर पर 4 जीबी रैम+ 32 जीबी स्टोरेज, 4जीबी + 64 जीबी, 6 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट में आएगा। इनकी कीमत क्रमशः 1,999 चीनी युआन (करीब 19,000 रुपये), 2,299 चीनी युआन (करीब 21,800 रुपये) और 2,699 चीनी युआन (करीब 25,600 रुपये) होगी। वहीं बड़े शाओमी मी 6 प्लस को 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी + 128 जीबी, 8 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट में क्रमशः 2,599 चीनी युआन (करीब 24,700 रुपये), 2,999 चीनी युआन (करीब 28,500 रुपये) और 3,499 चीनी युआन (करीब 33,200 रुपये) में लॉन्च किया जाएगा। अभी कंपनी ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, इसलिए इन ख़बरों पर पूरी तरह भरोसा क...

मोटो एम की दुनिया भर में 30 लाख से ज्यादा यूनिट बिकीं: रिपोर्ट

Image
लेनोवो के मोटो एम स्मार्टफोन को  नवंबर में चीन  जबकि दिसंबर में  भारत में लॉन्च  किया गया था। मोटो एम मिड-रेंज स्मार्टफोन एक प्रीमियम डिज़ाइन के साथ आता है और ऐसा लगता है कि डिज़ाइन के चलते ही यह एक सफल फोन साबित हुआ है। एक नई रिपोर्ट में कंपनी के हवाले से दावा किया गया है कि लॉन्च से अब तक दुनिया भर में मोटो एम की तीस लाख से ज्यादा यूनिट बिक चुकीं हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार , लेनोवो ने इंडोनेशिया में इस फोन के लॉन्च के साथ इस उपलब्धि का ऐलान किया। कंपनी का कहना है कि  मोटो एम  अपने किफ़ायती दाम और आकर्षक स्पेसिफिकेशन के चलते भारत और चीन जैसे बाज़ारों में बेहद लोकप्रिय रहा है। मोटो एम को भारत में 32 जीबी/ जीबी और 64 जीबी/4 जीबी रैम के साथ क्रमशः 15,999 रुपये और 17,999 रुपये में लॉन्च किया गया। इस रिपोर्ट में आगे कहा गया कि 2016 की चौथी तिमाही में लेनोवो के तिमाही रेवेन्यू में 20 फीसदी हिस्सा मोटो एम का रहा। अभी इस  स्मार्टफोन को पाकिस्तान, पोलैंड, मलेशिया, थाइलैंड समेत कई देशों में लॉन्च किया जााना है। फिलहाल, यह जानकारी नहीं मिली है कि सिर्फ भारत में...

Scammed in DTC !! How ETM Work ?? | HINDI | Vk box

Image

रिलायंस जियो प्राइम प्लान में मिल रहा है 120 जीबी 'मुफ्त' डेटा, जानें कैसे

Image
रिलायंस जियो ने इसी महीने अपने  'बाय वन गेट वन ऑफर'  का ऐलान किया था। इस ऑफर के तहत, 303 रुपये में 5 जीबी मुफ्त डेटा और 499 रुपये में 10 जीबी डेटा मिल रहा है। शुरुआत में कहा गया था कि यह ऑफर सिर्फ इसी महीने के लिए वैध है, लेकिन अब एक नए प्लान का पता चला है जिसके तहत जियो यूज़र एक महीने की जगह पूरे साल का रीचार्ज कराकर हर महीने 10 जीबी डेटा पा सकते हैं। रिलायंस जियो प्राइम में ऐसे पाएं 120 जीबी 'मुफ्त' डेटा जैसा कि आप पहले से जानते हैं, जियो प्राइम मेंबरशिप के लिए साइनअप करने पर ग्राहक एक महीने के लिए 303 रुपये और 499 रुपये के मंथली प्लान से रीचार्ज कर सकते हैं। इन दोनों प्लान की वैधता 28 दिनों की है। लेकिन इसके अलावा  दूसरे जियो प्लान भी हैं।  जिसके तहत 3,636 रुपये का रीचार्ज करने पर आपको 336 दिनों की वैधता के साथ 60 जीबी डेटा मिलेगा (11 महीने या फिर 12 महीने के रीचार्ज साइकिल के साथ)। इस रीचार्ज विकल्प के साथ, रिलायंस जियो ग्राहकों को हर 28 दिनों के लिए  28 जीबी डेटा के अतिरिक्त  5 जीबी डेटा मुफ्त दे रही है। इसी तरह, 5,988 रुपये के रीचार्ज पर 28 दिनों क...

मोटो जी5 के नए वेरिएंट की तस्वीर आई सामने

Image
मोटोरोला ने पिछले महीने मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 में मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस को  लॉन्च किया  था। डिवाइस को पहले लूनर ग्रे और फाइन गोल्ड कलर में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने लॉन्च के वक्त सेफायर ब्लू कलर वेरिएंट का ज़िक्र किया था। अब हमें  मोटो जी5  के इस अवतार की पहली झलक मिली है और श्रेय लीक हुए प्रेस रेंडर (ग्राफिक्स इमेज) को जाता है।   इन तस्वीरों को नामी टिप्सटर रोलेंड क्वांट  द्वारा ज़ारी किया गया  है। तस्वीर में दिख रहे हैंडसेट का पिछला और किनारे वाला हिस्सा नीले रंग का है, जबकि फ्रंट पैनल काले रंग का है। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि ब्लू सेफायर वेरिएंट को कब तक उपलब्ध कराया जाएगा। हम मोटो जी5 प्लस को भी इसी रंग में उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद कर सकते हैं। मोटो जी5 प्लस को भारत में पिछले हफ्ते लॉन्च किया गया था और इसकी कीमत 14,999 रुपये से शुरू होती है। स्थानीय मार्केट में अभी मोटो जी5 को नहीं पेश किया गया है। मज़ेदार बात यह है कि  मोटो जी5 प्लस  अपने प्राइस सेगमेंट में फ्लिपकार्ट पर सबसे तेजी से बिकने वाला स्मार्टफोन रहा है। इस फोन ...

शाओमी मी मिक्स 2 में हो सकता है डुअल कैमरा, लीक वीडियो से हुआ खुलासा

Image
पिछले साल  शाओमी ने बेज़ेल-रहित मी मिक्स स्मार्टफोन लॉन्च किया था। अपने रेडिकल डिज़ाइन के चलते इस स्मार्टफोन ने सबका ध्यान अपनी तरफ ख़ीचा। कंपनी ने इसी साल सीईएस में इस स्मार्टफोन का  व्हाइट कलर वेरिएंट लॉन्च किया।  और अब इस फोन के अपग्रेडेड स्मार्टफोन के लॉन्च होने की उम्मीद है। एक नए कॉन्सेप्ट वीडियो (जिफ़ इमेज की तरह) में कथित शाओमी मी मिक्स 2 में होने वाले सभी बदलाव को देखा जा सकता है। इसके अलावा, इस फोन में एक डुअल रियर कैमरा सेटअप होने का खुलासा भी हुआ है। मायड्राइवर्स की रिपोर्ट के मुताबिक,  लीक  में इस डिवाइस के डुअल कैमरा सेटअप के साथ आने का खुलासा हुआ है। लेकिन इसका अधिकतर डिज़ाइन  शाओमी मी मिक्स  जैसा ही रहेगा। रियर पर भी पहले की तरह ही ब्लैक सेरेमिक देखा जा सकता है। इसके अलावा एक दूसरी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बेज़ेल पहले से ज्यादा पतले होंहे और स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93 प्रतिशत होगा। मी ममिक्स का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 91.3 प्रतिशत था। इस लीक में रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर होने का भी खुलासा हुआ है। नए लीक में पिछली ख़बर से अलग है ज...

शाओमी रेडमी 4ए की बिक्री आज होगी शुरू

Image
शाओमी रेडमी 4ए स्मार्टफोन की बिक्री गुरुवार को शुरू होगी। याद रहे कि 5,999 रुपये वाले इस स्मार्टफोन को हफ्ते की  शुरुआत में लॉन्च  किया गया था। स्मार्टफोन की बिक्री अमेज़न इंडिया के साथ कंपनी की अपनी वेबसाइट मी डॉट कॉम पर दोपहर 12 बजे शुरू होगी। शाओमी ने इस हैंडसेट को सबसे पहले पिछले साल नवंबर महीने में  चीन में लॉन्च  किया था। भारत में यह ग्रे, गोल्ड और रोज़ गोल्ड कलर में मिलेगा। हालांकि, गुरुवार की सेल में सिर्फ ग्रे और गोल्ड कलर वेरिएंट को उपलब्ध कराया जाएगा। रोज़ गोल्ड वेरिएंट 6 अप्रैल से कंपनी की अपनी ई-कॉमर्स साइट मी डॉट कॉम पर मिलेगा। कीमत को देखते हुए हम आपको यही सुझाव देंगे कि तेज़ी बरतें वर्ना फोन का स्टॉक खत्म होने में वक्त नहीं लगेगा। अमेज़न इंडिया पर शाओमी रेडमी 4ए के साथ अन्य ऑफर मज़ेदार बात यह है कि  शाओमी रेडमी 4ए  के साथ अमेज़न इंडिया पर  कई लॉन्च ऑफर  भी दिए जा रहे हैं। अगर आप इंडसइंड बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करके 10 फीसदी कैशबैक मिलेगा। अमेज़न इंडिया से शाओमी रेडमी 4ए खरीदने वाले आइडिया प्रीपेड ग्राहकों को 343 र...

रिलायंस जियो के ग्राहक अब पेटीएम के ज़रिए खऱीद सकते हैं जियो प्राइम मेंबरशिप

Image
रिलायंस जियो इंफोकॉम अपने ग्राहकों को नेटवर्क पर बरकरार रखने के लिए कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती। कंपनी ने हाल ही में  प्राइम मेंबरशिप स्कीम का ऐलान  किया था। ग्राहक 99 रुपये में प्राइम सब्सक्रिप्शन लेकर टेलीकॉम कंपनी के 'हैप्पी न्यू ईयर' ऑफर वाला फायदा 31 मार्च 2018 तक पा सकते हैं। हालांकि, 1 अप्रैल 2017 के बाद हर महीने रीचार्ज करवाना होगा। महीने की शुरुआत में  पेटीएम ने जानकारी  दी थी कि जियो प्रीपेड यूज़र अपने नंबर को इस ई-वॉलेट फ्लेटफॉर्म से रीचार्ज कर सकते हैं। अब, मौज़ूदा जियो ग्राहक पेटीएम से जियो प्राइम प्लान भी ले सकेंगे। पेटीएम से जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन लेने पर कई फायदे भी होंगे। पेटीएम के साथ साझेदारी के बाद जियो की पहुंच इस पेमेंट वॉलेट के 20 करोड़ यूज़र तक पहुंचेगी। डिजिटल वॉलेट ऐप से जियो नंबर रीचार्ज करने पर अतिरिक्त फायदे दिए जाएंगे। जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन के लिए 99 रुपये के रीचार्ज पर 10 रुपये का कैशबैक मिलेगा। यह ऑफर हर यूज़र के लिए है और इसके लिए JioPrime प्रोमो कोड का इस्तेमाल करना होगा। पेटीएम ने पहले ऐलान  किया था कि 303 रुपये वाले प्ला...

शाओमी रेडमी 4ए में है 3120 एमएएच की बैटरी, कीमत 6,000 रुपये से कम

Image
शाओमी ने सोमवार को भारत में अपना नया स्मार्टफोन रेडमी 4ए लॉन्च किया। शाओमी रेडमी 4ए ग्रे, गोल्ड और रोज़ गोल्ड कलर में मिलेगा। हैंडसेट 5,999 रुपये में एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर मिलेगा। याद रहे कि शाओमी ने इस हैंडसेट को पिछले साल नवंबर महीने में  चीन में लॉन्च  किया था। इवेंट में शाओमी इंडिया ने जानकारी दी है कि रोज़ गोल्ड वेरिएंट 6 अप्रैल से कंपनी की अपनी ई-कॉमर्स साइट मी डॉट कॉम मिलेगा। शाओमी रेडमी 4ए  में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगर 425 प्रोससर के साथ ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 308 जीपीयू दिया गया है। रैम 2 जीबी है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। कैमरे की बात करें तो रेडमी 4ए में पीडीएएफ, 5 लेंस-सिस्टम और अपर्चर एफ/2.2 के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी के लिए अपर्चर एफ/2.2 के साथ 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी की बात करें तो 4जी एलटीई के अलावा इस फोन में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस, ए-जीपीएस और ब्लूटूथ 4.1 ज...

Search engine for hackers !! SHODAN | HINDI | Vk box

Image

माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस बुक 2 के डिज़ाइन का हुआ खुलासा

Image
माइक्रोसॉफ्ट ने 2015 में टू-इन-वन लैपटॉप सर्फेस बुक लॉन्च किया था। और पिछले साल कंपनी ने इसे अपग्रेड ना करने का फैसला किया। इसकी जगह, कंपनी ने दुनिया भर के बाज़ारों  में धीरे-धीरे लैपटॉप को उपलब्ध कराने पर ध्यान दिया। हालांकि, एक ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अब इसका अपग्रेडेड वेरिएंट आ रहा है और बड़ी संख्या में इसका उत्पादन शुरू हो चुका है। सर्फेस बुक 2 को इस महीने के आखिर या अप्रैल की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। डिजिटाइम्स की  रिपोर्ट  के अनुसार, सर्फेस बुक 2 का उत्पादन बड़े स्तर पर शुरू हो चुका है। और पिछले वेरिएंट से तुलना करें तो नए वेरिएंट में टू-इन-वन डिज़ाइन नहीं होगा। इसके अलावा, सर्फेस बुक 2 एक रेगुलर लैपटॉप होगा यानी इसमें कोई डीटैचेबल या 360 डिग्री हिंज नहीं होगा जिससे इसे लैपटॉप से एक टैबलेट में बदला जा सके या फिर टेंट मोड और टेबल के ऊपर फ्लैट करके इस्तेमाल किया जा सके। डिज़ाइन देखें, तो यह थोड़ा निराश करने वाला है। लेकि सर्फेस बुक 2 लैपटॉप 1,000 डॉलर (करीब 65,000 रुपये) की कीमत के साथ सस्ता होगा। इस बदलाव की असल वज़ह अभी पता नहीं है, लेकिन ऐसा...

शाओमी रेडमी नोट 4 शनिवार से आम ऑफलाइन मोबाइल स्टोर में भी मिलेगा

Image
शाओमी ने जानकारी दी है कि उसका रेडमी नोट 4 स्मार्टफोन शनिवार से ऑफलाइन स्टोर में भी मिलेगा। स्मार्टफोन की कीमत 11,499 रुपये से शुरू होगी। हाल ही में कंपनी ने बताया था कि भारत में मात्र 45 दिन में लोकप्रिय  शाओमी रेडमी नोट 4  के 10 लाख से ज़्यादा यूनिट बिके हैं। अब तक स्मार्टफोन सिर्फ ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर मिलता था। कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि शाओमी सबसे पहले ऊतरी क्षेत्र (16-21 मार्च) और दक्षिण क्षेत्र (14-17 मार्च) में प्रीऑर्डर बुकिंग लेगी। उत्तरी क्षेत्र के बारे में कंपनी ने खुलासा किया है कि रेडमी नोट 4 ( रिव्यू ) दिल्ली, जयपुर और चंडीगढ़ में आम मोबाइल स्टोर में उपलब्ध होगा। रेडमी नोट 4 बड़े इलेक्ट्रॉनिक स्टोर में शनिवार से उपलब्ध होगा। वहीं, आम ऑफलाइन स्टोर में बुधवार से। ऑफलाइन उपलब्धता के अलावा कंपनी ने बताया है कि रेडमी नोट 4 मार्च महीने के आखिर से मी डॉट कॉम पर उपलब्ध होगा। शाओमी ने कहा, "भविष्य में सभी शाओमी प्रोडक्ट के लिए ऑफलाइन स्टोर में प्री-ऑर्डर बुकिंग ली जाएगी।" अगर आप शाओमी रेडमी नोट 4 को ऑफलाइन स्टोर से खरीदने की चाहत रखत...

कूलपैड कूल 1 डुअल स्मार्टफोन सस्ते में मिल रहा है

Image
कूलपैड और लेईको की साझेदारी में बनाया गया कूलपैड कूल 1 डुअल स्मार्टफोन पिछले साल के अंत में  भारत में लॉन्च  हुआ था। जनवरी में इस स्मार्टफोन को 13,999 रुपये में अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध कराया गया था। लेकिन अब इस फोन पर अमेज़न इंडिया छूट दे रही है।  कंपनी का दावा है कि लॉन्च से अब तक दुनिया भर में इस फोन की 20 लाख यूनिट बिक चुकी हैं। इसी जश्न में कंपनी ने फोन की कीमत में छूट देने का फैसला किया है। कूलपैड कूल 1 डुअल स्मार्टफोन 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आता है। अमेज़न पर 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट पर 1,000 रुपये की छूट मिल रही है। अब इस फोन को 13,999 रुपये की जगह  12,999 रुपये में  खरीदा जा सकता है। अमेज़न द्वारा दिया जा रहा यह ऑफर सीमित समय के लिए है। कूलपैड कूल 1 डुअल  स्मार्टफोन को इससे पहले चीन में  अगस्त 2015  में लॉन्च किया गया था।  इस हैंडसेट की सबसे अहम खासियत 13 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे हैं। यह एफ/ 2.0 अपर्चर, फेज़-डिटेक्शन ऑटो फोकस (पीडीएएफ), 4के वीडियो रिकॉर्डिंग, 720 पिक्...

Customise Your Android Phone !! Android Taste Test | HINDI | Vk box

Image

Best SEO Tool for your Youtube Channel !! Advantages of Tube buddy !! |H...

Image

सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) और गैलेक्सी ए7 (2017) की बिक्री आज से शुरू

Image
सैमसंग ने पिछले हफ्ते ही भारत में दो नए स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) और सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2017)   लॉन्च किए   थे। दोनों में सैमंसग गैलेक्सी ए5 (2017) सस्ता है और इसकी कीमत 28,990 रुपये है। वहीं, सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2017) हैंडसेट 33,490 रुपये में मिलेगा। इन दोनों ही स्मार्टफोन की बिक्री बुधवार से शुरू होगी। लॉन्च के बाद से दोनों फोन ग्राहकों के लिए प्री-ऑर्डर बुकिंग में उपलब्ध थे। आप चाहें तो इन स्मार्टफोन को ब्लैक स्काय और गोल्ड सैंड कलर में खरीद पाएंगे। बता दें कि दक्षिण कोरियाई कंपनी की गैलेक्सी ए (2017) सीरीज़ के स्मार्टफोन को पिछले साल  सीईएस 2017 में लॉन्च  किया गया था। दावा है कि गैलेक्सी ए (2017) सीरीज़ के नए स्मार्टफोन पिछले फोन की तुलना में ज्यादा बेहतर कैमरा दिया गया है।  इन स्मार्टफोन में कैमरे को कम रोशनी वाली जगह के हिसाब से ऑप्टिमाइज़ किया गया है। नए स्मार्टफोन आईपी68 सर्टिफिकेशन के साथ डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस हैं। (पढ़ें:  सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) और गैलेक्सी ए7 (2017) की पहली झलक ) सबसे पहले बात  सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2017...

रिलायंस जियो और गूगल मिलकर बना रहे हैं सस्ता 4जी वीओएलटीई स्मार्टफोन: रिपोर्ट

Image
पहले भी   ख़बरें आ चुकी हैं   कि रिलायंस इंडस्ट्रीज़ 4जी वीओएलटीई क्षमता वाले फ़ीचर फोन पर काम कर रही है। कंपनी का उद्देश्य इसके जरिए रिलायंस जियो नेटवर्क को ग्रामीण इलाकों में पहुंचाना है। अब, एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि गूगल और रिलायंस जियो ने एक किफ़ायती 4जी वीओएलटीई को डेवलेप करने के लिए हाथ मिलाया है। जो कि एक्सक्लूसिव तौर पर रिलायंस जियो नेटवर्क पर काम करेगी। यह नई रिपोर्ट गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई द्वारा जनवरी में भारत दौरे के दौरान दिए गए बयान से मिलता है। पिचाई ने कहा था कि देश में 30 डॉलर (करीब 2,000 रुपये) वाले स्मार्टफोन की जरूरत बहुत ज्यादा है। सोमवार को हिंदू बिज़नेस लाइन ने इंडस्ट्री के सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट में बताया कि गूगल और रिलायंस जियो द्वारा विकसित किए गए किफ़ायती 4जी स्मार्टफोन को इस साल के आखिर तक लॉन्च किया जाएगा। इस रिपोर्ट में  आगे बताया गया है  कि गूगल की बांडिंग स्मार्टफोन को बेचने में रिलायंस जियो की मदद करेगी। जबकि गूगल और ज्यादा लोगों तक इंटरनेट पहुंचाने में कामयाब होगा। इस रिपोर्ट में दावा किया गया कि, पहले से इ...

मोटो ज़ेड (2017) की तस्वीरें लीक, फिंगरप्रिंट सेंसर और स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होने का खुलासा

Image
पिछले साल मोटोरोला ने मोटो मोड्स के साथ मोटो ज़ेड स्मार्टफोन लॉन्च किया था। ऐसा लगता है कि मोटोरोला अब अपने प्रीमियम स्मार्टफोन के अगली जेनरेशन के साथ तैयार है। ख़बर बै कि हाल ही में आयोजित हुए एमडब्ल्यूसी 2017 में कंपनी ने नए मोटो मोड्स के साथ मोटो ज़ेड (2017) के बारे में मुख्य बातें बताईं। और गुरुवार को स्प्रिंट के गीगाबिट क्लास एलटीई सर्विस से गुरुवार को इस बारे में संकेत मिले। ऑनलाइन लीक हुई तस्वीरों में सबसे ज्यादा गौर किया जाने वाला बदलाव है, नया अंडाकार फिंगरप्रिंट सेंसर। इस बीच, फोन का डिज़ाइन लगभग पुराना ही है क्योंकि फोन के मौज़ूद और आने वाले मोटो मोड्स को सपोर्ट करना है। इसका मतलब है कि नए फ्लैगशिप वेरिएंट में पिछले साल के वेरिएंट की तरह ही 5.5 इंच डिस्प्ले हो सकता है। एमडब्ल्यूसी इवेंट से आई एक तस्वीर में एक गेमपैड मोड का भी पता चला, जिसे सबसे पहले एंड्रॉयड सेंट्रल ने  देखा । इसके अलावा स्प्रिंट के लॉन्च से मिली एक दूसरी तस्वीर को वायरलेसवर्ल्ड के संपादक डियाना गूवेर्ट्स ने  ट्वीट किया ।   इस डिवाइस के प्रीमियम कैटेगरी में आने की उम्मीद है। आने वाले म...

115 रेलवे स्टेशनों पर 50 लाख लोगों को मुहैया कराई गई मुफ्त वाईफाई सेवा

Image
रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने शुक्रवार को बताया कि देश के 115 रेलवे स्टेशनों पर 50 लाख यात्रियों को निशुल्क वाईफाई सेवा मुहैया करायी गयी है। रेलवे की इस तरह की सुविधा को बाद में चलती ट्रेनों में भी मुहैया कराने की योजना है। प्रभु ने प्रश्नकाल में पूरक प्रश्नों के उत्तर में बताया कि रेलवे की सहायक कंपनी रेलटेल को 400 रेलवे स्टेशनों पर वाईफाई सुविधा लागू कराने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए सरकार ने कोई धन आवंटित नहीं किया है। उन्होंने कहा कि फरवरी माह में 115 स्टेशनों पर मुहैया कराई जा रही वाईफाई सेवा के तहत करीब 50 लाख लोग इस सेवा का उपयोग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पहले बैच में कुल 400 स्टेशनों को कवर किया जाएगा। प्रभु ने कहा कि वाईफाई एक सार्वजनिक सेवा है और उसे केवल रेलवे यात्रियों को मुहैया नहीं कराया जाता बल्कि सटेशन पर आने वाले सभी लोग इसका लाभ लेते हैं जिसमें बड़ी संख्या में छात्र शामिल हैं। उन्होंने कहा कि चलती ट्रेनों में वाईफाई सेवा मुहैया कराने के मामले में कुछ ट्रेनों में पहले से ही यह सुविधा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि हम इसे अधिकतर ट्रेनों में देने का प्रयास करेंगे।

Earn money from facebook ? Monitization of facebook ? Explain & Details | HINDI | Vk box

Image

Unlocking DataCards ? Concept of Unlocking and Jailbreak | HINDI | Vk box

Image

पेटीएम में क्रेडिट कार्ड से पैसे डालने पर लगेगा 2 प्रतिशत चार्ज

Image
बुधवार को ई-वॉलेट कंपनी पेटीएम ने जानकारी दी कि अब वह अपने यूज़र से वॉलेट में क्रेडिट कार्ड के ज़रिए पैसे डालने पर 2 प्रतिशत डिपॉज़िट राशि लेगी। पेटीएम के मुताबिक, ऐसा मुफ्त ट्रांसफर की नीति के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए किया जा रहा है। कंपनी ने कहा कि कुछ यूज़र वॉलेट के ज़रिए कैश को इधर से उधर करके रीवार्ड प्वाइंट्स के ज़रिए मुफ्त में पैसे कमा रहे थे। पेटीएम ने कहा कि भरोसेमंद यूज़र को कंपनी 2 प्रतिशत चार्ज को कूपन के तौर पर लौटा देगी जिनका इस्तेमाल पेटीएम पर किया जा सकता है। बाद में पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा ने स्पष्ट किया कि इन कूपन का इस्तेमाल स्विगी या उबर जैसे थर्ड पार्टी प्लेटफॉर्म पर भी संभव होगा। हालांकि, इसकी व्यवस्था अभी नहीं की गई है। पेटीएम के इस नए फैसले के बारे में बताते हुए कहा गया कि नवंबर महीने में पेटीएम ने अपने यूज़र को वॉलेट से बैंक में ट्रांसफर करने की मुफ्त सुविधा दी थी। आमतौर पर वॉलेट से पैसे ट्रांसफर करने पर चार्ज लिया जाता है। लेकिन नोटबंदी के बाद पेटीएम के साथ अन्य वॉलेट ने भी ऐसी ही सुविधा दी थी। इसके अलावा इन वॉलेट में पैसे डालने पर भी कोई अत...

Samsung galaxy S8 में हो सकती है चेहरा पहचानने वाली तकनीक

Image
सैमसंग के अगले फ्लैगशिप गैलेक्सी एस8 को लॉन्च होने में कुछ हफ्ते ही बचे हैं। लेकिन स्मार्टफोन से जुड़ी लीक पहले से कहीं ज्यादा सामने आ रही हैं। इससे पहले हमने आने वाली डिवाइस की  लीक हुई कीमत  के बारे में बताया था। और अब एक नए लीक से इस फोन में फेशियल रिकग्निशन (चेहरे पहचानने वाली तकनीक) फ़ीचर होने का पता चला है। एक दूसरी ख़बर में आईफोन 8 में भी यही फ़ीचर होने का पता चला था। अभी तक सभी लीक और खुलासों से यह काफ़ी हद तक स्पष्ट हो गया है कि गैलेक्सी एस8 में रियर पर फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। वहीं इसके फ्रंट में कोई बटन नहीं होगा। डिस्प्ले बेज़ेल-लेस होने की उम्मीद है। इसकी भरपाई करने के लिए डिवाइस में गैलेक्सी नोट 7 की तरह एक आइरिस स्कैनर दिया जा सकता है। आइरिस स्कैनर के अलावा, द इनवेस्टर ने  रिपोर्ट  दी है कि इस डिवाइस में फेशियल रिकग्निशन भी होगा। इस रिपोर्ट में सैमसंग के एक अधिकरी के हवाले से कहा गया है, ''आइरिस स्कैनर में स्पीड और सटीकता जैसी कुछ लिमिट के चलते, हमने गैलेक्सी एस8 में फेशियल रिकग्निशन देने का फैसला किया है। एक फेस स्कैनर के साथ फोन को 0.01 से...

Xiaomi ने भारत में लॉन्च किया हेडफोन, शुक्रवार से 1,999 रुपये में मिलेगा

Image
शाओमी ने पिछले साल अमेरिकी मार्केट में मी इन-ईयर हेडफोन प्रो एचडी को लॉन्च किया था। यह हेडफोन भारत में शुक्रवार से कंपनी की अपनी ई-कॉमर्स साइट मी डॉट कॉम पर उपलब्ध होगा। 10 मार्च से शुरू होने वाली बिक्री में यह ईयरफोन 1,999 रुपये में मिलेगा। शाओमी मी इन-ईयर हेडफोन प्रो एचडी डुअल-डायनिमिक और बैलेंस आर्मेच्योर ड्राइवर्स के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि इस तकनीक की मदद से अच्छी आवाज़ आती है। शाओमी मी इन-ईयर हेडफोन प्रो एचडी इनबिल्ट नेचुरल साउंड इक्वलाइज़र के साथ आता है। और इसको बनाने में ऐसे तार का इस्तेमाल किया गया है जो ज़्यादा टिकाऊ है। मी इन ईयर हेडफोन प्रो की तुलना में इस ईयरफोन में मिड-रेंज फ्रिक्वेंसी को बेहतर किया गया है। हेडफोन में 45 डिग्री कोण वाले इन-ईयर डिज़ाइन का इस्तेमाल किया गया है। ईयरफोन के साथ चार जोड़े ईयरबड दिए जाएंगे। ये चारों अलग-अलग साइज़ के होंगे। ईयरफोन में बिल्ट-इन माइक्रोफोन है जो वॉयस कॉलिंग के काम आएगा। इसका वज़न 17 ग्राम है। शाओमी मी इन-ईयर हेडफोन प्रो एचडी की सेंसिटिविटी रेटिंग 98 डेसीबल है।

नोकिया 3310 (2017) की बंपर प्री-ऑर्डर बुकिंग, नोकिया 6 फिर हुआ आउट ऑफ स्टॉक

Image
स्मार्टफोन मार्केट में एचएमडी ग्लोबल ने जनवरी महीने में  नोकिया ब्रांड की वापसी  कराई। वापसी  नोकिया 6  स्मार्टफोन से हुई और ब्रांड के प्रशंसकों ने इसे हाथों हाथ लिया। पहली फ्लैश सेल में तो यह स्मार्टफोन मिनट भर में  आउट ऑफ स्टॉक  हो गया। इसके बाद एचएमडी ग्लोबल ने मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 में ग्लोबल मार्केट में कदम रख दिया। इस दौरान दो नए स्मार्टफोन नोकिया 3 और नोकिया 5 लॉन्च किए गए। हालांकि, सबसे ज़्यादा सुर्खियां नए अवतार वाले नोकिया 3310 ने बटोरीं। इसके डिज़ाइन में कुछ बदलाव किए गए हैं और रंगीन डिस्प्ले भी दिया गया है। इस डिवाइस की कीमत 33 यूरो है और यह कारफोन वेयरहाउस पर प्री-ऑर्डर बुकिंग के लिए उपलब्ध है। अब जानकारी मिली है कि इस फ़ीचर फोन को लेकर भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 'द टेलीग्राफ'  ने रिटेलर के हवाले से लिखा है कि  नोकिया 3310 (2017)  फ़ीचर फोन की अप्रत्याशित मांग है। यह रिटेलर यूनाइटेड किंगडम में इस फ़ीचर फोन की प्री-ऑर्डर बुकिंग लेने वाला अकेला प्लेटफॉर्म है। कारफोन वेयरहाउस के यूके डायरेक्टर एंड्र्यू विलसन ...

आईवूमी आईवी505 स्मार्टफोन में है 3000 एमएएच बैटरी, जानें कीमत

Image
चीनी इलेक्ट्रॉनिक कंपनी आईवूमी ने भारतीय बाज़ार में कदम रख दिया है। कंपनी ने सोमवार को बताया कि इसका लक्ष्य मिड-रेंज और बजट स्मार्टफोन पर है। कंपनी ने शुरुआत की है 3,999 रुपये वाले आईवूमी आईवी505 लॉन्च करने के साथ। यह स्मार्टफोन शॉपक्लूज़ पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। आईवूमी के ग्लोबल बिज़नेस हेड ब्रेडली यान ने कहा, ''हम ज्यादा वेल्यू वाले स्मार्टमी ओएस से लैस अपने नए प्रोडक्ट के सथ भारतीय बाज़ार में स्थापित होना चाहते हैं। हम किफ़ायती दाम में अच्छे फ़ीचर देना चाहते हैं।  '' आईवूमी आईवी505  में डुअल-सिम कार्ड (माइक्रो-सिम) स्लॉट है। दोनों सिम 4जी वीओएलटीई नेटवर्क जैसे रिलायंस जियो सपोर्ट करते हैं। यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। इस फोन में 5 इंच क्वाडएचडी (540x960 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर और 1 जीबी रैम है। कैमरे की बात करें तो आईवूमी आईवी505 में फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस फोन में 8 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 ज...

Sponser