Posts

Jio Summer surprise.....Jio free till July | #Live | Vk box

Image

माइक्रोमैक्स डुअल 5 लॉन्च, इसमें हैं 13 मेगापिक्सल वाले तीन कैमरे

Image
माइक्रोमैक्स ने बुधवार को अपना नया डुअल 5 लॉन्च कर दिया।  माइक्रोमैक्स डुअल 5  की कीमत 24,999 रुपये है। इस समार्टफोन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। यह फोन 10 अप्रैल से ऑनलाइन वेबसाइट  फ्लिपकार्ट और माइक्रोमैक्स के ऑनलाइन व ऑफलाइन स्टोर पर उपलब्ध होगा। कंपनी फोन पर 1 साल की रीप्लेसमेंट वारंटी दे रही है। सबसे पहले बात फोन के सबसे अहम फ़ीचर डुअल रियर कैमरे की, फोन में सोनी आईएमएक्स258 वाले 13 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे हैं। पहला कैमरा मोनोक्रोम सेंसर और दूसरा कैमरा आरजीबी सेंसर के लिए है। कैमरा अपर्चर एफ/1.8, 6 एलीमेंट लेंस के साथ आता है। इसके अलावा स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग, टाइमलैप्स और जिफ़ मेकर जैसे फ़ीचर भी हैं। इसके अलावा प्रो मोड, अल्ट्रा एचडी मोड, मैक्रो शॉट जैसे मोड हैं। कंपनी का दावा है कि कम रोशनी में फोन से डुअल कैमरे से शानदार तस्वीरें आएंगी। इसके साथ ही 4के अल्ट्रा एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग के अलावा 3डी वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा सकती है। माइक्रोमैक्स डुअल 5 फोन में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। यह सॉफ्ट सेल्फी फ्लैश, अपर्चर एफ/2.0, जेस्चर कंट्रोल, ...

शाओमी मी 6 और मी 6 प्लस की कीमतें लीक

Image
शाओमी के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन मी 6 को लेकर पिछले हफ्ते भी लीक में जानकारी सामने आई थी। शुक्रवार को भी इस स्मार्टफोन की  तस्वीरें ऑनलाइन लीक हुईं।  इन तस्वीरों से इस फोन में एक डुअल रियर कैमरा सेटअप होने के साथ 11 अप्रैल की लॉन्च तारीख होने का खुलासा भी हुआ था। अब, एक दूसरी ख़बर में शाओमी मी 6 और शाओमी मी 6 प्लस के सभी वेरिएंट की कीमतें लिस्ट होने का पता चला है। गिज़चाइना  की रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाला शाओमी मी 6 कथित तौर पर 4 जीबी रैम+ 32 जीबी स्टोरेज, 4जीबी + 64 जीबी, 6 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट में आएगा। इनकी कीमत क्रमशः 1,999 चीनी युआन (करीब 19,000 रुपये), 2,299 चीनी युआन (करीब 21,800 रुपये) और 2,699 चीनी युआन (करीब 25,600 रुपये) होगी। वहीं बड़े शाओमी मी 6 प्लस को 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी + 128 जीबी, 8 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट में क्रमशः 2,599 चीनी युआन (करीब 24,700 रुपये), 2,999 चीनी युआन (करीब 28,500 रुपये) और 3,499 चीनी युआन (करीब 33,200 रुपये) में लॉन्च किया जाएगा। अभी कंपनी ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, इसलिए इन ख़बरों पर पूरी तरह भरोसा क...

मोटो एम की दुनिया भर में 30 लाख से ज्यादा यूनिट बिकीं: रिपोर्ट

Image
लेनोवो के मोटो एम स्मार्टफोन को  नवंबर में चीन  जबकि दिसंबर में  भारत में लॉन्च  किया गया था। मोटो एम मिड-रेंज स्मार्टफोन एक प्रीमियम डिज़ाइन के साथ आता है और ऐसा लगता है कि डिज़ाइन के चलते ही यह एक सफल फोन साबित हुआ है। एक नई रिपोर्ट में कंपनी के हवाले से दावा किया गया है कि लॉन्च से अब तक दुनिया भर में मोटो एम की तीस लाख से ज्यादा यूनिट बिक चुकीं हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार , लेनोवो ने इंडोनेशिया में इस फोन के लॉन्च के साथ इस उपलब्धि का ऐलान किया। कंपनी का कहना है कि  मोटो एम  अपने किफ़ायती दाम और आकर्षक स्पेसिफिकेशन के चलते भारत और चीन जैसे बाज़ारों में बेहद लोकप्रिय रहा है। मोटो एम को भारत में 32 जीबी/ जीबी और 64 जीबी/4 जीबी रैम के साथ क्रमशः 15,999 रुपये और 17,999 रुपये में लॉन्च किया गया। इस रिपोर्ट में आगे कहा गया कि 2016 की चौथी तिमाही में लेनोवो के तिमाही रेवेन्यू में 20 फीसदी हिस्सा मोटो एम का रहा। अभी इस  स्मार्टफोन को पाकिस्तान, पोलैंड, मलेशिया, थाइलैंड समेत कई देशों में लॉन्च किया जााना है। फिलहाल, यह जानकारी नहीं मिली है कि सिर्फ भारत में...

Scammed in DTC !! How ETM Work ?? | HINDI | Vk box

Image

रिलायंस जियो प्राइम प्लान में मिल रहा है 120 जीबी 'मुफ्त' डेटा, जानें कैसे

Image
रिलायंस जियो ने इसी महीने अपने  'बाय वन गेट वन ऑफर'  का ऐलान किया था। इस ऑफर के तहत, 303 रुपये में 5 जीबी मुफ्त डेटा और 499 रुपये में 10 जीबी डेटा मिल रहा है। शुरुआत में कहा गया था कि यह ऑफर सिर्फ इसी महीने के लिए वैध है, लेकिन अब एक नए प्लान का पता चला है जिसके तहत जियो यूज़र एक महीने की जगह पूरे साल का रीचार्ज कराकर हर महीने 10 जीबी डेटा पा सकते हैं। रिलायंस जियो प्राइम में ऐसे पाएं 120 जीबी 'मुफ्त' डेटा जैसा कि आप पहले से जानते हैं, जियो प्राइम मेंबरशिप के लिए साइनअप करने पर ग्राहक एक महीने के लिए 303 रुपये और 499 रुपये के मंथली प्लान से रीचार्ज कर सकते हैं। इन दोनों प्लान की वैधता 28 दिनों की है। लेकिन इसके अलावा  दूसरे जियो प्लान भी हैं।  जिसके तहत 3,636 रुपये का रीचार्ज करने पर आपको 336 दिनों की वैधता के साथ 60 जीबी डेटा मिलेगा (11 महीने या फिर 12 महीने के रीचार्ज साइकिल के साथ)। इस रीचार्ज विकल्प के साथ, रिलायंस जियो ग्राहकों को हर 28 दिनों के लिए  28 जीबी डेटा के अतिरिक्त  5 जीबी डेटा मुफ्त दे रही है। इसी तरह, 5,988 रुपये के रीचार्ज पर 28 दिनों क...

मोटो जी5 के नए वेरिएंट की तस्वीर आई सामने

Image
मोटोरोला ने पिछले महीने मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 में मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस को  लॉन्च किया  था। डिवाइस को पहले लूनर ग्रे और फाइन गोल्ड कलर में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने लॉन्च के वक्त सेफायर ब्लू कलर वेरिएंट का ज़िक्र किया था। अब हमें  मोटो जी5  के इस अवतार की पहली झलक मिली है और श्रेय लीक हुए प्रेस रेंडर (ग्राफिक्स इमेज) को जाता है।   इन तस्वीरों को नामी टिप्सटर रोलेंड क्वांट  द्वारा ज़ारी किया गया  है। तस्वीर में दिख रहे हैंडसेट का पिछला और किनारे वाला हिस्सा नीले रंग का है, जबकि फ्रंट पैनल काले रंग का है। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि ब्लू सेफायर वेरिएंट को कब तक उपलब्ध कराया जाएगा। हम मोटो जी5 प्लस को भी इसी रंग में उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद कर सकते हैं। मोटो जी5 प्लस को भारत में पिछले हफ्ते लॉन्च किया गया था और इसकी कीमत 14,999 रुपये से शुरू होती है। स्थानीय मार्केट में अभी मोटो जी5 को नहीं पेश किया गया है। मज़ेदार बात यह है कि  मोटो जी5 प्लस  अपने प्राइस सेगमेंट में फ्लिपकार्ट पर सबसे तेजी से बिकने वाला स्मार्टफोन रहा है। इस फोन ...

Sponser