Intex ने लॉन्च किए तीन नए 4जी स्मार्टफोन, कीमत 4,199 रुपये से शुरू
इंटेक्स ने मंगलवार को भारत में तीन नए स्मार्टफोन एक्वा 4.0, एक्वा क्रिस्टल और एक्वा सुप्रीम+ लॉन्च किए। इन स्मार्टफोन की कीमत क्रमशः 4,199, 6,990 और 9,490 रुपये है। तीनों ही फोन रिटेल स्टोर में मिलेंगे। बता दें कि ये 4जी वीओएलटीई फ़ीचर के साथ आते हैं। डुअल सिम इंटेक्स एक्वा 4.0 स्मार्टफोन मंगलवार को लॉन्च किए गए हैंडसेट में सबसे सस्ता है। यह एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। स्मार्टफोन में 4 इंच का डिस्प्ले है जिसका रिज़ॉल्यूशन 360x640 पिक्सल है। इस पर असाही ग्लास प्रोटेक्शन मौज़ूद है। हैंडसेट में क्वाड-कोर स्प्रेडट्रम एससी9832ए चिपसेट के साथ 512 एमबी रैम दिया गया है। आपको 2 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ फ्लैश मिलेगा। वहीं, फ्रंट पैनल पर एक वीजीए (0.3 मेगापिक्सल) सेंसर है। इंटेक्स एक्वा 4.0 की इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है जिसे 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी वीओएलटीई के अलावा ब्लूटूथ 4.1, वाई-फाई, एफएम रेडियो, जीपीएस/ ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। हैंडसेट में 1500 एमएएच की बैटरी है। इसके बारे में 6 घंटे तक...